फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सांसद ने सचान चौराहा नहर का निरीक्षण किया, मिले गंदगी के ढेर

Thu, 23 Oct 2025 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांसद ने सचान चौराहा नहर का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छठ पूजा से पहले सांसद रमेश अवस्थी ने बर्रा में सचान चौराहे के पास नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गंदगी के ढेर लगे मिले। इस पर उन्होंने नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई और अधिकारियों को कार्यालय में तलब किया। सख्त चेतावनी दी कि अगर छठ पूजा से पहले नहर को पूजा योग्य नहीं बनाया गया तो संबंधित अफसरों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्थानीय निवासियों से बातचीत भी की और भरोसा दिलाया कि नहर की गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाएगा। इस दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक नीलिमा कटियार ने भी पनकी स्थित नहर का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने अधिकारियों को घाट की साफ-सफाई और सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफ जैदी ने बताया कि घाटों की साफ-सफाई कराने के लिए अभियंताओं की टीम लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें