फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 12 से ज्यादा युवकों ने किया हमला, तीन युवक गंभीर…एक पर तेजाब फेंकने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

Fri, 29 Aug 2025 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बजरिया थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक युवकों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में एक युवक पर पीठ पर तेजाब डालने का आरोप है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक युवकों ने घर के बाहर खड़े तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

हमले के दौरान आरोपियों ने एक युवक की पीठ पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश भी की। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें