फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 14 महिलाओं को मिलेगी सहायता राशि, रिपोर्ट सही न मिलने पर 36 मामले रिजेक्ट, शासन को भेजी गई सूची

Fri, 29 Aug 2025 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में दुष्कर्म, एसिड अटैक और दहेज हत्या की 14 पीड़िताओं को रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से 54 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत हुई। कुल 47 मामलों में से 36 अपूर्ण साक्ष्यों के कारण खारिज कर दिए गए।
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दुष्कर्म, एसिड अटैक और दहेज हत्या से जुड़ीं 14 पीड़िताओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत 54 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृति की गई। धनराशि के लिए सूची शासन भेज दी गई है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई बैठक में पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं के कुल 47 मामले आए थे। चार्जशीट, मेडिकल रिपोर्ट और हमले के निशान की रिपोर्ट सही न मिलने पर 36 मामले रिजेक्ट किए गए। योजना के तहत दुष्कर्म, एसिड अटैक, पाक्सो एक्ट और दहेज हत्या जैसी घटनाओं की शिकार महिलाओं और बच्चियों को एक लाख से दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें