फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सावन मास और कांवड़ यात्रा, शनिवार से सोमवार रात तक रहेगा डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस जारी किया रूट प्लान

Tue, 28 Jul 2026 10:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह डायवर्जन प्रत्येक शनिवार रात आठ बजे से सोमवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके तहत शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है और उनके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह एक अगस्त से 24 अगस्त तक अलग अलग चरणों में प्रभावी रहेगी। प्रत्येक शनिवार रात आठ बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक डायवर्जन लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

यातायात पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक एक अगस्त रात आठ बजे से तीन अगस्त रात 12 बजे तक, आठ अगस्त से 10 अगस्त, 15 अगस्त से 17 अगस्त तथा 22 अगस्त से 24 अगस्त रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान दूसरे जनपदों से आने वाले ट्रक और अन्य भारी वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होकर रवाना किए जाएंगे।

विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
  • इटावा, औरैया की ओर से लखनऊ होकर गोरखपुर जाने वाले भारी वाहन को रामादेवी चौराहे से चौडगरा, फतेहपुर से लालगंज, बछरावां (रायबरेली) होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जा सकेंगे।
  • हमीरपुर, महोबा, बांदा और झांसी की ओर से आने वाले भारी वाहन आनूपुर मोड़ से परास मोड़, जहानाबाद, चौडगरा और फतेहपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाएंगे।
  • शिवराजपुर, बिठूर और चौबेपुर की ओर से आने वाले वाहन अरौल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें