एडीसीपी एंटी वूमेन क्राइम के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर इंदु यादव विवेचना कर रहीं हैं। कब्जे में लिया गया डीवीआर फोरेंसिक लैब भेजा गया है। हालांकि जानकारी मिली है कि हॉस्टल में लगे कैमरे खराब थे। फुटेज से कुछ खास मिलने की उम्मीद नहीं है।
नहीं दर्ज हो सके छात्राओं के बयान
पुलिस पहले हॉस्टल में रहने वाली सभी छात्राओं से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज करेगी। इसलिए वह हॉस्टल का रजिस्टर तलाश रही है। अब तक एक भी छात्रा का बयान नहीं हो सका है। केस दर्ज कराने वाली छात्रा भी घर चली गई है। जांच टीम का कहना है कि ये छात्राएं फोन पर भी बयान दर्ज करवा सकती हैं। बयान के बाद ही पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ सकेगी।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। विवेचना कम से कम समय में पूरी कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले, इसकी प्रक्रिया भी जल्द की जाएगी। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सुनवाई पूरी हो और आरोपियों को सख्त सजा मिले।