मृतका की पुत्री कामिनी ने बताया कि वह लखनऊ में पीएचडी कर रही है और मां के बार-बार कहने पर शनिवार को ही घर वापस आई थी और रविवार की सुबह यह घटना हो गई। यह बताते बताते वह फफक कर रो पड़ी। वहीं, बेटा अतुल मुंबई में डांसिंग सीख रहा है। उसे भी सूचना दी गई है।