फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विधायक सुरेंद्र मैथानी बोले- पहले आधी सड़क बंद कर काम कराए मेट्रो

Wed, 22 Jan 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गल्लामंडी, विजयनगर का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो ने विजयनगर, गल्लामंडी में पेयजल और सीवरलाइन तोड़ दी। इस वजह से कुछ इलाकों में पानी नहीं आ रहा जबकि कई गलियां गंदे पानी से भरी हैं। क्षेत्रवासियों के शिकायत पर गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पेयजल आपूर्ति लाइन टूटने और नाले का गंदा पानी बजबजाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मेट्रो अफसरों से कहा कि पूरी सड़क को बंद न करें, पहले आधी सड़क को बंद कर काम कराएं।
विज्ञापन


विधायक ने निर्देश दिया कि ऊंचा पार्क, शास्त्रीनगर टंकी से पूरे विजयनगर में होने वाली जलापूर्ति के लिए मोटे पाइपों को बीच से जोड़ा जाए। इससे मेट्रो निर्माण पूरा होने के बाद भी कभी लोगों को पेयजल के लिए किसी संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेट्रो के सिविल इंजीनियर को निर्देश दिया कि गल्लामंडी चौराहे पर किनारे के एक ब्लॉक का पूरा रास्ता बंद है। दो दिन के अंदर ही काम पूरा करने के बाद रास्ते को खोला जाए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन नालों को आपस में जल्द कनेक्ट करें। कहा कि गल्लामंडी चौराहा से महात्मा गांधी स्कूल की तरफ जाने वाले मार्ग पर जहां क्रॉस नाले को जोड़ना है, उस सड़क को पूरा ब्लॉक न किया जाए। पहले आधी सड़क ब्लॉक कर काम कराएं, उसके बाद ही शेष सड़क पर काम किया जाए। निरीक्षण के दौरान जल संस्थान के अधिशासी अभियंता शमीम अख्तर, जेई सुशील कुमार मौर्या, मेट्रो के एई आरके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें