कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एफएम कॉलोनी से शुक्रवार देर रात लापता हुई किशोरी का शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर परमट घाट पर गंगा में शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती का पीरोड निवासी युवक से बीते पांच महीने से बातचीत होती थी। परिजनों ने शादी भी तय कर दी थी। परिजनों ने फोन पर कहासुनी होने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एफएम कॉलोनी निवासी चाट का ठेला लगाने वाले शैलेश कुमार वर्मा की बेटी आनंदी वर्मा (16) ने एमजी कॉलेज से कक्षा आठ तक पढ़ाई की है। पिता ने बताया कि परिवार में पत्नी बिन्नो, बेटा समीर और कार्तिक हैं। उन्होंने बताया कि बेटी बीते छह महीने से पी रोड निवासी युवक से फोन पर बातचीत करती थी। इस दौरान उन लोगों को जानकारी हुई, तो युवक और उसके परिवारीजनों से बातचीत की।