फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाबालिग छात्रा का युवक ने किया अपहरण, होटल में मिली, संचालक व मैनेजर समेत तीन गए जेल

Tue, 30 Sep 2025 05:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अपहृत किशोरी होटल में मिली। पिता के अनुसार सोमवार की सुबह छात्रा घर से निकली थी।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह स्कूल के बाहर से अपहृत की गई 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा के मामले में पुलिस ने किशोरी को एक होटल से खोज निकाला। आरोपी आतिश पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ ही होटल मालिक शैलेन्द्र और मैनेजर आकाश गुप्ता को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


किशोरी के पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को बेटी स्कूल के लिए निकली थी। करीब एक घंटे बाद स्कूल से छात्रा के न पहुंचने की जानकारी दी गई। बेटी की खोजबीन शुरू की। दोपहर बाद एक ग्रामीण ने बेटी को एक युवक के साथ बाइक से कोरियां की तरफ जाते देखने का दावा किया। इस पर कोरियां गांव स्थित एक होटल पहुंचे, जहां बेटी एक युवक आतिश पासवान के साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते मिली। परिजनों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए होटल संचालक शैलेन्द्र और होटल मैनेजर आकाश - फोटो : अमर उजाला
पिता की तहरीर पर पुलिस ने आतिश के खिलाफ पॉक्सो समेत समेत अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक के अलावा होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ भी रुपये लेकर गलत तरीके से नाबालिग छात्रा को होटल में रोकने व बंधक बनाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें