फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुष्कर्म पीड़ित मासूम बोली- अंकल पीछे से आए और दबोचकर एक हाथ से मुंह बंद कर जबरदस्ती की

Mon, 25 Nov 2024 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दुष्कर्म पीड़ित मासूम बयान दर्ज कराने के दौरान विवेचक से बोली अंकल पीछे से आए और दबोचकर एक हाथ से मुंह बंद कर जबरदस्ती की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकल अचानक पीछे से आए और दबोच लिया। फिर एक हाथ से मेरा मुंह बंद कर दिया और खाली प्लॉट की तरफ घसीटते हुए ले गए और जबरदस्ती की। आठ साल की मासूम दुष्कर्म पीड़ित ने रविवार को विवेचक के सामने दर्ज कराए बयान में अपने साथ हुई ज्यादती की कहानी बयां की। पुलिस ने मासूम के मेडिकल और बयानों के आधार पर आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि मासूम से दुष्कर्म के इस केस में एक सप्ताह में चार्जशीट लगाई जाएगी। इसके बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई कराकर आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। बता दें, बिठूर थाने की टिकरा चौकी क्षेत्र में गांव के ही एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली आठ साल की मासूम से शनिवार दोपहर स्कूल से लाैटते समय गांव में ही रहने वाले मजदूर हसन ने दुष्कर्म किया था। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

डीसीपी पश्चिम राजेश सिंह ने बताया कि हसन के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म और एससीएसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को आरोपी का बिठूर सीएचसी में मेडिकल कराया गया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। डीसीपी के मुताबिक केस में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर फास्टट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई कराकर आरोपी को जल्द कड़ी सजा कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें