कानपुर में काकादेव स्थित एक निजी स्कूल में मासूम के साथ उसी के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ने गलत हरकत कर दी। मासूम के आपबीती बताने के बाद परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा। इंस्पेक्टर काकादेव मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मंगलवार दोपहर थाने में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें चार साल की बच्ची से उसी के साथ पढ़ने वाले एक सात साल के बच्चे ने कुछ गलत हरकत कर दी थी। इस पर परिजनों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा था। हालांकि स्कूल का स्टाफ घर जा चुका था। वहीं सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम भी बंद मिला। इंस्पेक्टर के मुताबिक परिजनों से कहा गया है कि वह बच्ची के साथ बैठकर घटना को अच्छी तरह से समझ लें। इसके बाद बुधवार को स्कूल आएं। पुलिस स्कूल पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जाएंगे। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।