फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: "जय श्रीराम”न बोलने पर नाबालिग से मारपीट, कांच तोड़कर पैर में घुसाया, रिपोर्ट दर्ज...जांच शुरू

Fri, 18 Apr 2025 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में धार्मिक नारा न लगाने पर किशोर के साथ मारपीट की गई। उसके पैर में कांच घुसा दिया गया और पैर छूने का भी दबाव बनाया।
विज्ञापन
पीड़ित किशोर और शिकायत पत्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में धार्मिक नारा न लगाने पर किशोर पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से "जय श्री राम” न बोलने पर जमकर मारपीट की गई। इसके बाद कांच तोड़कर पैर में घुसा दिया गया।

विज्ञापन

किशोर का आरोप है कि दुकान गए किशोर से पहले पैर छूने का दवाब बनाया गया। फिर धार्मिक नारे लगवाए गए। किशोर के विरोध करने पर राजू शुक्ला और उसके साथी ने मारपीट की। राजू शुक्ला ने कांच की बोतल से किशोर पर हमला किया।

विज्ञापन

घायल किशोर - फोटो : amar ujala
पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
वहीं, बोतल तोड़कर पैर में कांच घुसा दिया गया। इससे किशोर के पैर में गंभीर चोट आई हैं। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें