किसानों को मिलेगी सम्मान और पहचान
आगे कहा कि किसानों के लिए 125 फीट का झंडा लगना चाहिए। यह सुझाव किसानों के सम्मान और पहचान से जुड़ा है। मंत्री ने कहा कि मंडी परिसर में 125 फीट ऊंचा झंडा लगाकर किसानों के गौरव को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। वहीं, मंडी में एक कोल्ड रूम भी होना चाहिए।
किसानों को किया सम्मानित
- फोटो : amar ujala
कोल्ड रूम की सुविधा भी होना चाहिए
किसानों को अपनी उपज, खासकर जल्दी खराब होने वाली सब्जियों और फलों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड रूम की सुविधा मिलनी चाहिए। इससे वे अपनी फसल को तुरंत बेचने के दबाव से बचेंगे और बेहतर दाम मिलने तक उसे सुरक्षित रख पाएंगे।
किसानों को मंडी में बेहतर अनुभव मिले
दिनेश प्रताप सिंह ने इन सुविधाओं को किसानों के लिए बेहद जरूरी बताया, जिससे उन्हें मंडी में बेहतर अनुभव मिल सके और उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके। ये सुझाव किसानों के कल्याण और कृषि विपणन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल माने जा रहे हैं।