कार्यक्रम में कानपुर मंडल के किसान हुए शामिल
- फोटो : amar ujala
इसमें अकेले कानपुर से 40 से अधिक किसान शामिल हैं। वहीं, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार कृषि निर्यात एवं विपणन दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने योजना को किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास बताया है।
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
योगी सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जोर दिया है कि योगी सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लगातार काम कर रही है। बता दें कि ये योजना किसानों को उनकी कृषि उपज का उचित मूल्य दिलाने और उन्हें मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जाती है।