फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव, मानसिक तनाव से थे परेशान, जांच शुरू

Sun, 02 Aug 2026 10:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंबुरिहा में मानसिक रूप से परेशान 52 वर्षीय राकेश कुमार कुरील ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंबुरिहा में मानसिक तनाव से परेशान एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक राकेश कुमार कुरील पुत्र स्व. श्रीपाल कुरील (52) ने मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने के चलते आत्महत्या की है।

विज्ञापन

ग्रामीण संतोष कुमार द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस पूछताछ में परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि राकेश पिछले दो-तीन दिन से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। इसी तनाव में उन्होंने घर में पंखे से कपड़ा बांधकर फंदा  लगा लिया।

http://



परिजनों में मचा कोहराम

राकेश के परिवार में पत्नी सीमा (51), दो बेटे अमन (22), प्रशांत (15) वर्ष और बेटी नेहा (19) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें