फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों में उमड़ी लोगों की भीड़, अब तक एक करोड़ यात्रियों ने किया मेट्रो में सफर

Fri, 02 Jan 2026 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर मेट्रो ने नए साल पर एक करोड़ यात्रियों का सफर पूरा कर इतिहास रच दिया। जाम के झाम से बचते हुए गुरुवार को 40 हजार से ज्यादा लोगों ने सफर किया, जिससे मोतीझील और कानपुर सेंट्रल जैसे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नववर्ष के पहले ही दिन मेट्रो ने यात्री सेवा शुरू होने के बाद अब तक एक करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया। नए साल के जश्न के बीच गुरुवार को करीब 40000 से अधिक यात्रियों ने मेट्रो में सफर कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि को और भी यादगार बना दिया। शहर की प्रमुख सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा, वहीं मेट्रो यात्रियों के लिए आरामदायक, सुगम और समयबद्ध सफर का सहारा बनी रही। गुरुवार को मोतीझील, बड़ा चौराहा और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशन दिनभर यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

विज्ञापन

स्टेशनों पर आयोजित पुस्तक मेलों में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। यूपीएमआरसी के पीआरओ का दावा है कि शाम तक करीब 40 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि शहरवासियों के विश्वास और समर्थन से मेट्रो के लिए नए साल की शुरुआत बेहद उत्साहजनक रही है। आने वाले समय में नौबस्ता तक यात्री सेवाओं के विस्तार और कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के शुरू होने से यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें