फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट का मंच सजा, मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास

Mon, 03 Oct 2016 09:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पालिका स्टेडियम में तैयार हो गया सीएम का मंच, मंगलवार को होगा मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। दोपहर करीब एक बजे शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू समेत सैकड़ों गणमान्य और हजारों शहरवासियों की मौजूदगी में सीएम मेट्रो यार्ड के निर्माण के काम का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए शिलान्यास का मंच तैयार हो गया है। सीएम के मुख्य मंच पर अतिथियों को तीन लाइनों में बैठाया जाएगा। बैठने की निर्धारित व्यवस्था के तहत ही वाईआईपी की इंट्री सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

पहली लाइन में सीएम अखिलेश यादव के साथ शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, शहर सांसद मुरली मनोहर जोशी, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, कैबिनेट मंत्री अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, बलवंत सिंह रामूवालिया, सांसद सुखराम सिंह यादव, शहरी विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डीएस मिश्रा, एलएमआरसी एमडी कुमार केशव, शहर के प्रतिष्ठित और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें