फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के लिए बहू पहुंची अदालत

Mon, 03 Oct 2016 08:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
शौचालय
विज्ञापन
घरेलू हिंसा के मामले में एक महिला ने अपने पति समेत जेठ, जेठानी को आरोपी बनाया है। महिला ने घर में शौचालय के लिए अदालत में एक अर्जी भी दाखिल की है। 
विज्ञापन

  बर्रा चार निवारी मंजूलता ने पति सुशील कुमार, जेठ सुनील कुमार, जेठानी सरोज और जेठ के बेटे सौरभ के खिलाफ अर्जी दी है। इसमें कहा है कि 29 नवंबर 2012 को उसकी शादी सुशील कुमार से हुई थी। ससुर के बीमार होने पर जेठ, जेठानी और उनका बेटा मकान में रहने आ गए और निजी मकान में नहीं लौटे।   15 अक्तूबर 2014 को ससुर का निधन होने पर मुझे और मेरे पति को घर से निकलने का दबाव बनाने लगे। शौचालय और बाथरूम पर ताला डाल दिया। वह उसी मकान में अलग रह रही है। जेठ-जेठानी उसके लिए अलग शौचालय बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोई, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं दिलाई जाएं। उसके और छह माह के बच्चे के भरण-पोषण की व्यवस्था कराई जाए। मंजूलता के अधिवक्ता अनंत शर्मा ने बताया कि कोर्ट इस मामले पर पांच नवंबर को सुनवाई करेगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें