फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेट्रो की गलत डाली सीवर लाइन,  सात वार्डों में भर गया सीवर का पानी, अब मरम्मत में भी कर रहा हीलाहवाली

Thu, 24 Jul 2025 09:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मेट्रो की लापरवाही से जूही गढ़ा सहित सात वार्डों में दो महीने से सीवर का गंदा पानी भरा है, जिससे साढ़े तीन लाख लोग परेशान हैं। जलकल विभाग ने दूसरा पंप लगाया, लेकिन यूपीएमआरसी मरम्मत नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
जूही परम पुरवा में सड़क पर भरा हुआ सीवर का पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मेट्रो की लापरवाही की वजह से गोविंदनगर सहित सात वार्डों की सड़कों और घरों में सीवर का पानी भर रहा है। बरसात के बाद से यह समस्या काफी बढ़ गई है। करीब साढ़े तीन लाख लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। यूपीएमआरसी मरम्मत कराने के बजाय बार-बार कोरे आश्वासन दे रहा है। टूटी सीवर लाइन में मात्र एक डीवाटरिंग पंप लगाया गया है जो नाकाफी है। इसे देखते हुए जलकल विभाग ने बुधवार को दूसरा पंप लगाया। जलकल विभाग के यूपीएमआरसी के जीएम ने मरम्मत कराने के लिए मेट्रो को फिर पत्र लिखा है।

विज्ञापन

यूपीएमआरसी ने जूही हमीरपुर रोड पर एलिवेटेड मेट्रो निर्माण के दौरान गहरी सीवर लाइन तोड़ने के बाद मानकों के विपरीत वैकल्पिक सीवर लाइन डाली। जूही गढ़ा में गहरी सीवर लाइन से जोड़ने के लिए चैंबर बनाया पर उसका पाइप ठीक से नहीं जोड़ा। इस वजह से दो महीने पहले चैंबर के आसपास की सड़क धंस गई थी। कई बार धरना-प्रदर्शन के बावजूद मेट्रो ने आश्वासन ही दिया। निकासी न होने से सीवर लाइन में गंदा पानी इकट्ठा होने लगा। हाल ही में हुई बारिश के बाद सीवर लाइन का पानी पहले सड़कों पर आया और फिर घरों तक पहुंच गया।

जूही परम पुरवा में भरा सीवर का पानी - फोटो : amar ujala
जल्द से जल्द मरम्मत कराने के दिए थे निर्देश
बुधवार को अमर उजाला संवाददाता जूही गढ़ा पहुंचा, तो वहां क्षतिग्रस्त चैंबर में मात्र एक डीवाटरिंग पंप लगा था। इसके माध्यम से गंदा पानी जूही हमीरपुर रोड में बंबुरहिया मोड़ पर टूटे दूसरे चैंबर में डाला जा रहा था पर इस कार्य में लगा कर्मचारी वहां सोता मिला। जलकल विभाग का कर्मचारी दोनों पंपों का संचालन करता नजर आया। यह हालत तब है जब जलकल विभाग के जीएम एके त्रिपाठी ने 22 जुलाई को निरीक्षण कर यूपीएमआरसी को जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।

बाबूपुरवा रेलवे कॉलोनी टूटी दीवार के पास भरा सीवर का पानी - फोटो : amar ujala
इन वार्डों में भर रहा गंदा पानी
जलकल विभाग जोन-3 की अधिशासी अभियंता नबीला खान ने बताया कि मेट्रो की लापरवाही की वजह से सब्जी मंडी किदवईनगर और जूही कला वार्ड में सीवर भराव हो रहा है। जोन-5 के अधिशासी अभियंता रामेंद्र पांडेय ने बताया कि जूही गढ़ा में गहरी सीवर लाइन का चैंबर टूटने से जूही, गोविंदनगर उत्तरी, गोविंदनगर दक्षिणी, गोविंदनगर कच्ची बस्ती और निरालानगर वार्ड में गंदा पानी भर रहा है। गोविंदनगर 13 ब्लॉक, नंदलाल चौराहे के आसपास सहित कई जगह बारिश होने पर कई-कई दिन तक पानी भर रहा है। इस समस्या से गुस्साए भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, सरोज च़ड्ढा, शालू कनौजिया, अमित जायसवाल आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

ट्रांसपोर्ट नगर ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने सीवर का गंदा पानी - फोटो : amar ujala
यूपीएमआरसी ने जूही गढ़ा में बिछाई गई 600 एमएम की गहरी सीवर लाइन को मानक के अनुसार नहीं जोड़ा। इसी वजह से सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से छह फीट गहरा गड्ढा हो गया। यातायात प्रभावित होने के साथ 900 एमएम व्यास की सीवर लाइन पूरी तरह बंद हो गई। इसी लाइन से जोन-3 के दो व जोन-5 के चार वार्डों का सीवर निस्तारण होता था। इन वार्डों में सीवर भराव हो रहा है। जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों ने रोष जताया है। मेट्रो ने 16 जून को बैठक में एक सप्ताह में समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया था पर कई पत्र लिखने के बावजूद ऐसा नही हुआ। ऐसा प्रतीत होता है कि मेट्रो में जनहित से जुड़े कार्य को प्राथमिकता पर नहीं लिया जा रहा। -आनंद त्रिपाठी, जीएम, जलकल विभाग
विज्ञापन

कॉलोनी की गली में जमा सीवर का गंदा पानी - फोटो : amar ujala
कई स्थानों पर लगाए गए डीवाटरिंग पंप समस्या के जल्द से जल्द समाधान के लिए अन्य विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित कर पूरा प्रयास किया जा रहा है। जूही गढ़ा, बारादेवी चौराहे के पास, अग्रवाल मार्केट, विनोबानगर में डीवाटरिंग पंप लगाए गए हैं ताकि काम करने के लिए जगह बन सके।  -पंचानन मिश्रा, डिप्टी जीएम (पीआर), यूपीएमआरसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें