मेट्रो कॉरिडोर टू के लिए सीएसए में तैयार हुआ सब स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) में रविवार को विद्युत सब स्टेशन चालू हो गया। सीएसए परिसर में बन रहे मेट्रो डिपो में ट्रेनों और विद्युत उपकरणों को ऊर्जा आपूर्ति देने वाले 33 केवी ऑग्जिलरी कम ट्रैक्शन सबस्टेशन (एएसएस कम टीएसएस) में विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है।
साथ ही इस कॉरिडोर की मेट्रो ट्रेनों की टेस्टिंग का मार्ग साफ हो गया है। यूपीएमआरसी के पीआरओ ने बताया कि डिपो में स्थापित विद्युत सबस्टेशन को यूपीपीटीसीएल से 33 केवी की सप्लाई मिलती है। यह सप्लाई गीतानगर मेट्रो स्टेशन स्थित एएसएस से लाई गई है। डिपो में लगाए गए दो ऑग्जिलरी और दो ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की मदद से ट्रेन संचालन और डिपो के उपकरणों (लाइटिंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, एसी सिस्टम) को बिजली मिलेगी।