फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: 43 डिग्री पहुंचा पारा, दो दिन और सताएगी लू; 28-29 अप्रैल को बादलों से राहत की उम्मीद

Sat, 25 Apr 2026 10:32 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले दो दिनों तक तेज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 और 29 अप्रैल को बादल छाने से गर्मी से मामूली राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लगातार पारा बढ़ने का क्रम दो दिन और जारी रहेगा। अब लू भी तेज चलेगी। 28 और 29 अप्रैल को बादल आने के आने के आसार हैं। उससे कुछ राहत मिलने की संभावना है। सीएसए की मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम हवाएं चलने से पूरे दिन आसमान साफ रहा। तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। एयरफोर्स स्टेशन की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : Amar ujala

28 और 29 अप्रैल को बादलों के आने से मिलेगी राहत
सीएसए मौसम वेधशाला के अनुसार इससे पहले 2008 में 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ था। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को तेज धूप के साथ तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी दो दिन और तापमान बढ़ेगा। 28 और 29 अप्रैल को बादलों के आने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें