फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मेफेड्रोन केस: मुंबई में दबिश तो बाबूपुरवा में आ छिपे, कुछ तस्करों का मिला सुराग, जल्द होगी गिरफ्तारी

Fri, 27 Nov 2026 10:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मेफेड्रोन तस्करों की तलाश में मुंबई में पुलिस की दबिश के बाद तस्कर बाबूपुरवा में आकर छिप गए हैं। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार का कहना है कि कुछ तस्करों का सुराग लगा है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
मेफेड्रोन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मेफेड्रोन तस्करों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मुंबई के धारावी में दबिश दिए जाने के बाद वहां मौजूद रिजवान और खैय्याम के बाबूपुरवा निवासी साथी भाग निकले हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि धारावी से भागे कुछ तस्कर बाबूपुरवा के बेगमपुरवा और मुंशीपुरवा में रिश्तेदारों के घरों में छिपे हैं। तस्करों के करीबी कुछ दुकानदार यहां भी शटर बंदकर इधर-उधर हो गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस तस्करों के साथियों की तलाश में दबिशें दे रही है। पुलिस को बाबूपुरवा के हसीन, शैलू बाबा, अरबाज कट्टा आदि की तलाश है, जबकि जालौन में फैक्टरी लगाने वाले रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। अब पुलिस मेफेड्रोन की फैक्टरी लगाने वाले मास्टर माइंड मुंबई के धारावी निवासी खैय्याम की तलाश में है।

Trending Videos

इसी फैक्टरी में बनाई जा रही थी ड्रग्स - फोटो : amar ujala
बाबूपुरवा में छिपे कुछ तस्करों का लगा है सुराग
फजलगंज पुलिस की एक टीम डीआरआई के साथ मिलकर मुंबई में खैय्याम के ठिकानों पर दबिशें दे रही है। सूत्रों के अनुसार दबिश के चलते 15 दिनों में खैय्याम के तीन-चार साथी वहां से भागकर बाबूपुरवा में अपने रिश्तेदारों के घरों में छिपे हुए हैं। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार का कहना है कि बाबूपुरवा में छिपे कुछ तस्करों का सुराग लगा है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

शैलू, खय्याम व रिजवान - फोटो : amar ujala
परिजन बोले- ऋषभ काे फंसाया गया
तीन दिन पूर्व छह करोड़ की मेफेड्रोन के साथ पकड़े गए फर्रुखाबाद के जहानगंज निवासी ऋषभ ठाकुर के परिजन का कहना है कि बेटे की सराफ की दुकान है और 20 नवंबर को दुकान के काम से 60 हजार रुपये लेकर बाइक से निकला था। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी की जानकारी हुई है। ऋषभ से जेल से मिलकर लौटे चाचा धीरज और विशाल का कहना है कि उन्हें आशंका है कि ऋषभ को फंसाया गया है। उसकी बाइक और रुपयों का भी कुछ पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें