फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीएसटी 2.0 पर बैठक, अधिकारियों ने की अपील- व्यापारी और उद्यमी ग्राहकों को छूट का लाभ दें

Tue, 23 Sep 2025 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसजीएसटी विभाग ने कानपुर में व्यापारियों, सीए और कर अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक की। इसमें विभाग ने जीएसटी दरों में की गई कटौती का लाभ ग्राहकों तक तुरंत पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
लखनपुर स्थित कार्यालय सभागार में जीएसटी 2.0 की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसजीएसटी के लखनपुर स्थित कार्यालय सभागार में जीएसटी 2.0 पर विभाग के अफसर ने शहर के सभी प्रमुख व्यापारी संगठनों के अलावा सीए और कर अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। इसमें कहा गया कि जीएसटी की दरों में की गई कमी का लाभ व्यापारी आम जनता को दें। अपर आयुक्त ग्रेड 1, राज्य कर जोन-प्रथम, कानपुर सैमुअल पॉल एन ने कहा कि जीएसटी की दरों में की गई कमी का लाभ तत्काल प्रभाव से ग्राहकों को दिया जाए। विभाग के अधिकारी भी बाजार में आएंगे और व्यापारियों से अपील करेंगे।

विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि कुछ आवश्यक वस्तुओं और जीवन रक्षक दवाओं में जीएसटी की दर शून्य की गई है। इससे व्यापारी की पूंजी का बहुत बड़ा हिस्सा आईटीसी के रूप में सरकार को वापस करना पड़ेगा। उसे उसकी पूरी धनराशि वापस मिलनी चाहिए। इस मौके पर कपिल सब्बरवाल, महेश मेघानी, गुरजिंदर सिंह, मनोज विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, उमंग अग्रवाल, आर के सफ्फड़, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें