कानपुर। मारवाड़ी समाज की ओर से रविवार को जीटी रोड स्थित होटल में डांडिया रास का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यहां मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार, मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल, श्रुति गोयल, सारांश शर्मा और इशा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
इस माैके पर गायिका वर्षा दास ने राजस्थानी लोकधुनों की महफिल सजाई। मारवाड़ी समाज के सदस्य राजस्थानी परिधानों में सजे-धजे डांडिया रास में शामिल हुए। अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल व महामंत्री प्रदीप केडिया ने बताया कि नवरात्र पर डांडिया-गरबा मां दुर्गा की स्तुति का अहम हिस्सा होता है। कार्यक्रम में बेस्ट सदाबहार जोड़ी, बेस्ट डांडिया रॉकस्टार, गरबा क्वीन, डांडिया परफॉर्म किंग-क्वीन, क्यूटी पाई, स्टाइलिश किंग-क्वीन जैसी रोचक प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही लकी ड्रॉ के भाग्यशाली विजेताओं को उपहार दिए गए। संचालन शिवांगी और प्रतीक ने किया। यहां पर कोषाध्यक्ष महेंद्र, महिला अध्यक्ष आशा केडिया, महामंत्री मोनिका तुलस्यान आदि रहीं।