फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एडीसीपी ट्रैफिक और पेट्रोल पंप मालिकों की बैठक, नो पेट्रोल नो हेलमेट अभियान पर जोर, दिए ये निर्देश

Sun, 17 Aug 2025 02:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ट्रैफिक को सुचारू बनाने और दुर्घटनाएं कम करने के लिए घाटमपुर में एडीसीपी ट्रैफिक ने पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक की। इस दौरान नो पेट्रोल नो हेलमेट का बोर्ड लगाने और हाईवे किनारे गाड़ियां खड़ी न होने देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एडीसीपी ट्रैफिक की पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में कानपुर-सागर हाईवे पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए, रविवार को पतारा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह ने पेट्रोल पंप मालिकों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन

एडीसीपी ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों से कहा कि वे अपने-अपने पंप के बाहर नो पेट्रोल नो हेलमेट का साइन बोर्ड लगाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कानपुर-सागर हाईवे के किनारे किसी भी पेट्रोल पंप के बाहर कोई गाड़ी खड़ी न हो।

विज्ञापन

चालान और गाड़ी सीज करने जैसे होगी कार्रवाई
अर्चना सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर हाईवे किनारे पेट्रोल पंपों के बाहर गाड़ियां खड़ी पाई गईं, तो उनके खिलाफ चालान और सीज करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह पहल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और हाईवे पर यातायात की समस्या को कम करने के लिए की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें