फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी हत्याकांड: रिमांड में खुला सुब्रत का खूनी खेल, किलर बोला- भइया ने ही पापा की हत्या करने को कहा था

Thu, 24 Sep 2026 08:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Murder News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस ने मामले में विनीत के इकलौते बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड के दौरान आमने-सामने बैठाए जाने पर सुपारी किलर विशाल ने सीधे सुब्रत पर ही पिता की हत्या की सुपारी देने का सनसनीखेज आरोप लगाया। सीसीटीवी बंद करने, नए सिम से बातचीत और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सुब्रत को दबोच लिया है।
विज्ञापन
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर मे करीब 18 दिन से चर्चा में रहे दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में बुधवार रात चौंकाने वाला मोड़ आया। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान देर रात सुपारी किलर विशाल और कारोबारी के बेटे सुब्रत का जब आमना-सामना कराया गया, तो विशाल बोल पड़ा कि भइया (सुब्रत) ने ही पापा की हत्या करने के लिए कहा था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि सुब्रत के खिलाफ डिजिटल और परिस्थितीजन्य साक्ष्य हैं।

विज्ञापन

हालांकि सुब्रत ने अभी हत्या नहीं स्वीकारी है। रिमांड गुरुवार 12 बजे तक की है, इस दौरान पुलिस अभी और काम करेगी। फिलहाल लिखापढ़ी कर सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पांच सितंबर की रात विनीत की उनके इंद्रानगर स्थित फ्लैट पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

गुरुवार दोपहर तक होगा खुलासा
पुलिस ने अगले ही दिन साजिश में शामिल विनीत की बहू शालू और सुपारी किलर विशाल व राजकिशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भी विनीत का बेटा और शालू का पति सुब्रत पुलिस के शक के घेरे में रहा। इसी के चलते बुधवार दोपहर 12 बजे तीनों आरोपियों का 24 घंटे के लिए कस्टडी रिमांड लिया गया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पूरे मामले का खुलासा गुरुवार दोपहर तक कर दिया जाएगा।

सुब्रत के खिलाफ ये साक्ष्य

  • रिमांड के दौरान देर रात जब विशाल और सुब्रत को आमने-सामने बैठाया तो कल तक शालू का नाम लेने वाले मिनोचा परिवार के पुराने नौकर रहे विशाल ने सुब्रत को ही हत्या की सुपारी देने वाला बता दिया।
  • डीसीपी पश्चिम ने बताया कि विशाल ने वारदात से तीन दिन पहले ही एक नया सिम लिया था, जिससे सबसे पहला फोन भी सुब्रत को किया था। इसकी पुष्टि उसकी कॉल डिटेल से हुई है। सुब्रत ने वारदात के बाद विशाल को पहचानने से इन्कार कर दिया था, आखिर उसने झूठ क्यों बोला। विशाल और सुब्रत के बीच फोन पर क्या बात हुई इसका जवाब भी उसने नहीं दिया।
  • गिरफ्तारी का तीसरा और सबसे मजबूत आधार यह बना कि वारदात के वक्त विनीत के घर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए थे। सुब्रत ने कहा था कि इसका पासवर्ड उसे नहीं पता, लेकिन जांच में पाया गया कि पासवर्ड सुब्रत के पास ही था और उसी ने कैमरे बंद किए थे।

बेटे के लिए खड़ा किया करोड़ों का कारोबार
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा शहर के प्रतिष्ठित दवा कारोबारी रहे। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका नाम शहर के प्रमुख पांच दवा कारोबारियों में शुमार था। उनको जानने वाले लोग बताते हैं कि विनीत मिनोचा की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनकी मेहनत से पीछे न हटने की सोच थी। वह बेटे को जान से ज्यादा चाहते थे।

पिता की हत्या की साजिश रच दी
हालांकि विनीत चाहते थे कि जिस तरह उन्होंने अपने पिता के कारोबार को बढ़ाया, ठीक उसी तरह बेटा सुब्रत भी कारोबार की बारीकियां सीख कर आगे आए। बेटा शायद जल्दी ही सब कुछ पा लेना चाहता था, इसलिए उसने पिता की हत्या की साजिश रच दी।

कारोबार पर ताला लगने की नौबत
विनीत मिनोचा के साथी कारोबारियों के मुताबिक 1968 में विनीत के पिता शादी लाल मिनोचा ने फार्मा ट्रेडर्स के नाम से दवा व्यापार शुरू किया। विनीत ने 1982 में कारोबार संभालना शुरू किया। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने फार्मा ट्रेडर्स के कारोबार का टर्न ओवर 50 करोड़ के पार पहुंचा दिया। बहू शालू के बाद बेटे सुब्रत की गिरफ्तारी के बाद कारोबार पर ताला लगने की नौबत आ गई है।

बेटे ने कराई थी विशाल से चोरी
पुुलिस के मुताबिक विशाल पहले विनीत के अंडर में काम करता था। कारोबार में हाथ बंटाने के दौरान सुब्रत ने विशाल से दोस्ती कर ली। इस दौरान सुब्रत ने उससे बिरहाना रोड स्थित अपनी ही दुकान में चोरी करवाई। मामले का खुलासा होने के बाद विनीत ने विशाल को नौकरी से निकाल दिया था। सुब्रत को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

बहू को नहीं मिली है क्लीन चिट
पुलिस कस्टडी रिमांड में पूछताछ और साक्ष्यों के बाद पुुलिस ने भले ही सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार कर लिया हो, हालांकि बहू शालू को क्लीन चिट नहीं दी है। पुलिस ने उसे भी हत्याकांड में सहभागी माना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें