फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर हत्याकांड: 'पिता से अनबन, कातिल से यारी', बेटे ने किलर से की 300 बार बात, शालू की 40 कॉल्स, खुले ये राज

Thu, 10 Sep 2026 08:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस जांच का दायरा बढ़ गया है। सर्विलांस रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मृतक के बेटे सुब्रत ने सुपारी किलर विशाल से तीन महीने में 300 बार और शालू ने 40 बार बात की थी। साथ ही, वारदात से पहले एक नया सिम भी खरीदा गया था। 
विज्ञापन
दवा कारोबारी हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस भले ही हत्यारोपी और शालू को जेल भेज कर अपनी पीठ थपथपा रही हो लेकिन बेटे सुब्रत की गतिविधियां भी संदिग्ध रही हैं। सर्विलांस सेल की जांच में पता चला कि सुब्रत ने सुपारी किलर विशाल गौतम से तीन माह में 300 बार फोन पर बात की थी।

विज्ञापन

वो भी तब जब विनीत उसे नौकरी से निकाल चुके थे। बिल्कुल पसंद भी नहीं करते थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सुपारी किलर से सुब्रत का ऐसा कौन सा याराना था कि इतनी बात की गई। वहीं शालू ने भी विशाल से फोन पर 40 बार बातचीत की। सिर्फ वारदात वाले दिन ही 14 बार फोन पर बातचीत की गई। 

 

">http://



दूसरा करीबी भी हत्याकांड में शामिल

हत्या से एक दिन पहले खरीदा था नया सिमहत्याकांड से एक दिन पहले सुपारी किलर विशाल गौतम के नाम पर नया सिम एक्टिवेट होने की जानकारी मिली है। ये नया नंबर भी सुब्रत और शालू के पास था। ऐसे में आशंका है कि विनीत की बहू शालू ही नहीं बल्कि उनका दूसरा करीबी भी हत्याकांड में शामिल है।

मां के जाने के बाद ही लगवाए थे सीसी कैमरे
विनीत मिनोचा की मां चंचल अपने बेटों के घर आती-जाती रहती हैं। पता चला कि चंचल अपने छोटे बेटे के घर गई थीं। इसी के अगले दिन विनीत ने घर में चार कैमरे लगवा दिए थे। ऐसे में आशंका है कि विनीत को कहीं न कहीं खतरे का एहसास था। इसीलिए कैमरे लगवाए।

जेल में मच्छरों ने शालू को किया बेचैन
पुलिस अब दिवंगत की मां समेत अन्य रिश्तेदारों से बेटे-बहू के बारे में पूछताछ करेगी। शालू को जेल में मच्छर बेचैन कर रहे हैं। रात में कई बार उठ-उठ कर बैठी। उसे सामान्य बैरक में रखा गया है। कुछ महिला बंदियों ने जेल आने का कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन

नाश्ते में दलिया और गुड़ खाया
हालांकि, अपने बेटे को याद कर कई बार सिसकती हुई देखी गई। जेल अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शालू ने सुबह नाश्ते में दलिया और गुड़ खाया। दोपहर में दाल, चावल, रोटी-सब्जी खाई। फिलहाल वह किसी से कोई बातचीत नहीं कर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें