दवा कारोबारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
">http://
सुब्रत को भी क्लीनचिट नहीं दी थी
बता दें कि पांच सितंबर को दवा कारोबारी की हत्या की गई थी। वारदात के 14 घंटे बाद ही पकड़े गए आरोपी नौकर विशाल ने जैसे ही शालू का नाम लिया पुलिस ने उनके खिलाफ साक्ष्यों का पुलिंदा तैयार कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था। इसके बाद जब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा, तो पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की। हालांकि, सुब्रत को भी क्लीनचिट नहीं दी थी।
दवा कारोबारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
शालू बेगुनाह और सुब्रत गुनहगार निकला
20 दिनों में करीब पांच बार सुब्रत को थाने बुलाकर पूछताछ की गई लेकिन एक बार भी उसका कबूलनाम तो दूर पुलिस उसके खिलाफ कोई मजबूत साक्ष्य तक नहीं जुटा सकी। बुधवार को पीसीआर के दौरान बंद कमरों में आरोपियों और सुब्रत से हुई कुछ ही घंटों में पूछताछ में पूरा घटनाक्रम बदल गया। हत्या की साजिश करने वाली शालू बेगुनाह और सुब्रत गुनहगार बन गया।
दवा कारोबारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
बड़ी लापरवाही पर भी, किसी पर कार्रवाई नहीं
एक बेगुनाह महिला को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाला विवेचक कौन था। उसने 24 घंटे में ऐसी कौन सी विवेचना कर दी जिससे शालू अपने ससुर की हत्या की साजिशकर्ता बन गई। अब अगर पुलिस अपनी गलतियां ही सुधार रही है तो क्या इतनी बड़ी लापरवाही पर मामले से जुड़े पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई उचित नहीं है। इससे तो यही संदेश जाएगा पहले जो पकड़ जाए उसे जेल भेजो और बाद में जांच करते रहो।
दवा कारोबारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
शालू को जेल भेजने के प्रमुख बिंदु
- विशाल बोला था कि विनीत को मरवाने के लिए शालू ने ही छह लाख की सुपारी दी थी।
- विशाल के मुताबिक फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी भाभी ने गुमटी से बनवाई थी।
- गार्ड के मुताबिक शालू ने ही शुभम नाम के व्यक्ति को अपार्टमेंट में एंट्री कराने के लिए कहा था।
- विनीत शालू पर बंदिशें लगाते थे इसलिए शालू ने उसे मरवा दिया था।
दवा कारोबारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
शालू को जेल निकलवाने के प्रमुख बिंदु
- रिमांड में विशाल बोला, भाभी ने नहीं भइया ने मरवाया था विनीत को।
- फ्लैट में प्रवेश करने के लिए डुप्लीकेट नहीं बल्कि सुब्रत की ओर से दी गई असली चाबी का प्रयोग किया गया था।
- सुब्रत ने ही शालू को मैसेज कर विशाल का नाम गेट पर शुभम लिखवाने के लिए कहा था।
- सुब्रत पर 40 लाख का कर्ज था और वह पिता की अय्याशी से आजिज था, इसलिए उसने हत्या कराई।
दवा कारोबारी हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
भाई से बोली शालू, यह सब कैसे हो गया
रिमांड से लौटने के बाद शालू को इन 20 दिनों में जो हुआ उस पर यकीन नहीं हो रहा है। शुक्रवार को उससे मिलने जब उसके भाई धीरज अरोरा पहुंचे तो वह उन्हें देखकर फफक पड़ी। उसकी जुबान से यही निकला कि भाई यह सब कैसे हो गया, कुछ समझ में नहीं आ रहा। इसके बाद आंसू पोछते हुए शालू ने अपने बेटे जय की खैरियत पूछी। कहा कि भाई मुझे उससे मिलना है। कब तक उसके पास पहुंचूंगी।