फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उपभोक्ता 30 तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो गैस कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक, डीएसओ ने दिए कड़े निर्देश

Fri, 25 Sep 2026 11:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर जिले के करीब 3.33 लाख रसोई गैस उपभोक्ताओं पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। शासन के कड़े निर्देशों के अनुसार यदि 30 सितंबर तक ई-केवाईसी  प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई] तो ऐसे कनेक्शनों को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इससे न केवल गैस बुकिंग बंद होगी, बल्कि एलपीजी सब्सिडी भी रुक जाएगी।
विज्ञापन
ई-केवाईसी न कराने पर ब्लॉक होंगे गैस कनेक्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले में करीब 3.33 लाख गैस उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। शासन ने 30 सितंबर के बाद बिना ई-केवाईसी वाले कनेक्शनों को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। इससे गैस बुकिंग प्रभावित होने के साथ सब्सिडी रुकने का भी संकट है।

विज्ञापन

जिले में करीब 11.33 लाख कनेक्शन हैं, जिनमें लगभग आठ लाख की ई-केवाईसी हो चुकी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के करीब 1.95 लाख कनेक्शनों में 1.45 लाख ने ही ई-केवाईसी कराई है। इसके भी 50 हजार उपभोक्ता शेष हैं।

विज्ञापन

फर्जी कनेक्शनों पर रोक के लिए ई-केवाईसी जरूरी
ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता प्रक्रिया पूरी नहीं करा सके हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनि सिंह ने बताया कि फर्जी कनेक्शनों पर रोक और डीबीटी से सब्सिडी भुगतान के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। गैस एजेंसियों को आधार सत्यापन और बायोमीट्रिक के जरिये प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें