सोमवार सुबह विजय जब ई-रिक्शा लेने के लिए स्टेशन पहुंचा तो शटर खोलते ही शहाब का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। दीवारों में खून के छीटे पड़े हुए थे। खून से सनी जंजीर, ताले व ईंट के अलावा तीन खाली देसी शराब के पौवे भी पड़े हुए थे। रविशंकर की सूचना पर एडीसीपी साउथ महेश कुमार, एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसीपी ने बताया कि छोटे भाई नायाब की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।