प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने सार्वजनिक जल टंकियों का निरीक्षण किया
- फोटो : amar ujala
कानपुर में जल शक्ति मिशन के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने शुक्रवार को सरसौल ब्लॉक के नारायणपुर तथा प्रतापपुर गांव में स्थित सार्वजनिक जल टंकियों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना और रखरखाव की स्थिति का मूल्यांकन करना बताया।
लोगों ने जगह-जगह पाइप लीकेज होने की शिकायत की। कई गांवों अभी तक पानी की टंकी न बनने की बात कही। उन्होंने जलजीवन मिशन के अधिकारियों पर नाराजगी जताई और लीकेज सही करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रियांशी जो मूक बधिर है, ने इशारे में बताया कि पानी रोजाना आता है।
प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर
- फोटो : amar ujala
टोटी में आज तक कभी पानी आया ही नहीं
प्रबंध निदेशक ने सबसे पहले नारायणपुर गांव की टंकी का निरीक्षण किया गया। यहां सब दुरुस्त मिला। इसके बाद बगल के प्रतापपुर गांव पहुंचे तो खामियां ही खामियां मिलीं। प्यारेलाल यादव ने बताया कि टोटी में आज तक कभी पानी आया ही नहीं है।
ग्रामीणों से जानकारी करते डॉ. राजशेखर
- फोटो : amar ujala
पानी की समस्याओं को भी सुना
शिवमंगल सविता ने बताया कि ज्वाइंट के लीकेज की वजह से आज तक पानी नहीं मिला। प्रबंध निदेशक ने दो दिन में सभी लीकेज ठीक करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आम नागरिकों से भी पानी की समस्याओं को लेकर बातचीत की।
जानकारी देते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता
डॉ. राजशेखर ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर टंकियों की सफाई करवाएं और जल गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता हैऔर इसके लिए निगरानी व जवाबदेही बेहद जरूरी है।