शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने आदर्श सिंह चंदेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हालत गंभीर होने पर विशाल सैनी को सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, सम्राट गुप्ता व राहुल श्रीवास्तव को मामूली चोटें आई है। उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। वहीं घटना के बाद टैंकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।