फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS Student Death: सिर की 12 हड्डियां... पसलियां छह जगह से टूटीं, हेड इंजरी के बाद ज्यादा खून बहने से गई जान

Tue, 28 Nov 2023 01:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत के मामले में कुछ अज्ञात पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस हत्या और हादसे में उलझी हुई है।  छात्र-छात्राओं से पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने तक हॉस्टल छोड़कर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
MBBS Student Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल उर्फ अमन सारस्वत (24) की मौत के मामले में पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साहिल के शरीर पर चोटों के 16 निशान मिले हैं। सिर पर दो चोटों के अलावा 12 हड्डियां टूटी मिली हैं।
विज्ञापन


पसलियां छह जगहों से टूटी हैं। हेड इंजरी के बाद अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। उधर, डीसीपी पश्चिम विजय ढुल के अनुसार, अभी तक की जांच में हत्या के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में हत्या और हादसे दोनों ही बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। 

वहीं मामले के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम ने सोमवार को घटनास्थल पर क्राइम सीन दोहराया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मामले की जांच पूरी होने तक छात्र-छात्राओं के हॉस्टल छोड़कर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से मथुरा जिले के आशापुरी निवासी साहिल (24) का खून से लथपथ शव रविवार सुबह कॉलेज स्थित हॉस्टल के बेसमेंट में मिला था। सिर व शरीर पर चोटों के निशान थे। मौत से ठीक पहले शनिवार रात उसने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी की थी। 

पिता बृजमोहन सारस्वत की तहरीर पर देर रात कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बिठूर थाने में हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एफआईआर कॉपी लेने के बाद परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए।

40 से अधिक छात्र-छात्राओं से दोबारा पूछताछ
वहीं, एसीपी सीसामऊ व क्राइम श्वेता कुमारी, एडीसीपी क्राइम अमिता सिंह ने भी घटनास्थल से जानकारी जुटाई है। इस दौरान बंद कमरों में पुलिस, सर्विलांस और क्राइम टीम के अधिकारियों ने बारी-बारी से फिर से 40 से अधिक छात्र-छात्राओं से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने पूरे हॉस्टल परिसर की वीडियोग्राफी करवाई। वहीं मामले की जांच के लिए पुलिस ने चौथी मंजिल से तलघर तक की नापजोख के साथ बाहरी दीवार की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी कराई और हर फ्लोर की फोटो ली।

 

ये बिंदु हत्या की ओर कर रहे इशारे
- अगर साहिल ऊपरी तल या जीने से गिरा होता तो वह छज्जे के नीचे न मिलता।
- हॉस्टल की सीढि़यों पर खून के निशान न मिलते। एक ही स्थान पर खून बिखरा मिलता।
- जिस जगह साहिल का शव मिला, उस क्षेत्र का सीसीटीवी कैमरे की जद से बाहर होना।
- पार्टी में शामिल छात्रों का हत्या या हादसे के संबंध में जानकारी होने से इन्कार करना।

 
विज्ञापन

इन कारणों से हादसे की आशंका
- साहिल के शरीर पर ज्यादातर चोटें बाएं तरफ, कोई पीटता तो पूरे शरीर में चोट होती।
- सीढि़यों से उतरते समय कोई धक्का देगा तो व्यक्ति पीठ नहीं पेट के बल गिरेगा, जबकि साहिल पीठ के बल गिरा पड़ा मिला है।
- कोई मारपीट करेगा तो पसलियां केवल पीछे की तरफ टूटी नहीं होतीं, आगे की तरफ भी टूटी होतीं।
- अगर साहिल पर हमला किया गया होता तो सिर के ऊपरी हिस्से में चोट आती, जबकि सिर के पीछे नीचे की तरफ चोटें हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें