फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महापौर शहर से बाहर, अध्यक्ष के सामने बन रही हंगामे की रणनीति, 16 को पंकज चौधरी का आना प्रस्तावित

Tue, 13 Jan 2026 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: निष्कासित पार्षदों के मामले में प्रभारी मंत्री की बैठक के बाद भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और महापाैर प्रमिला पांडेय की बैठक में तय हुआ था कि एक दो दिन में मामले को खत्म कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करतीं महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम से भाजपा के निष्कासित पार्षदों और महापाैर के पुत्र का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पार्टी जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और महापाैर प्रमिला पांडेय के साथ पार्षदों की आठ घंटे चली बैठक का छह दिन बाद भी कोई परिणाम नहीं निकला है। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते महापाैर भी शहर आना टाल रही हैं।

विज्ञापन

वहीं, विरोधी पार्षद भी 16 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी के सामने हंगामे की रणनीति बना रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों सदन की बैठक में भाजपा पार्षद अंकित माैर्य और पवन गुप्ता को महापाैर ने निष्कासित कर दिया था। उसके बाद से ही हंगामा मचा हुआ है। निष्कासित पार्षद इसकी वजह महापाैर के पुत्र अमित पांडेय बंटी को बता रहे हैं। चर्चा है कि पार्षदों को लेकर संगठन का मामला यदि नहीं सुलझ पाता है, तो प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी का आगमन दूसरी बार भी टल सकता है।

विज्ञापन

आगे नहीं बढ़ पा रही है बात
पंकज चाैधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कानपुर आना है। पहले वह 13 जनवरी को आने वाले थे अब 16 जनवरी की तारीख निर्धारित हुई है। निष्कासित पार्षदों के मामले में प्रभारी मंत्री की बैठक के बाद भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और महापाैर प्रमिला पांडेय की बैठक में तय हुआ था कि एक दो दिन में मामले को खत्म कर लिया जाएगा। लेकिन उसके बाद से महापाैर बाहर हैं। इस वजह से बात आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें