कानपुर नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में शुक्रवार को जोन-4 के विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सभी पार्षदों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं।
बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में साफ-सफाई न होने, जगह-जगह फैले अतिक्रमण और मानसून से पहले नालों की सफाई न कराए जाने को लेकर अधिकारियों के खिलाफ तीखे सवाल खड़े किए। इस पर महापौर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर को जमकर फटकार लगाई।