पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बिठूर के प्रसिद्ध ब्रह्मावर्त घाट से शुरू होने वाले पावन पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर इन दिनों सड़कों की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे यहां से गुजरना आम जनता और श्रद्धालुओं के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से आस्था के साथ पंचकोसी परिक्रमा पूरी करते हैं, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के चलते इस सड़क की सुधि नहीं ली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने खराब पड़ी इस सड़क को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं।