फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस प्रताड़ना से आजिज युवक के जान देने का मामला शासन पहुंचा, डीजीपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Wed, 15 May 2024 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी और सिपाही पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा युवक ने फांसी लगा ली थी। पुलिस सबूतों को इकट्ठा करने में जुटी है। युवक का मोबाइल फोन फॉरेंसिक लैब भेजा गया।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी और सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप लगा सुनील कुमार प्रजापति के जान देने का मामला शासन तक पहुंच गया है। डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, घटना के बाद से फरार आरोपी पुलिसकर्मियों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। दोनों के मोबाइल लगातार बंद जा रहे हैं। वहीं पुलिस सबूत इकट्ठा करने में जुटी है।
विज्ञापन


सुनील का मोबाइल फोन फोरेंसिक लैब भेजने के साथ ही जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी गई है। सचेंडी कस्बा निवासी सुनील कुमार राजपूत ने दो वीडियो बनाकर फेसबुक एकाउंट में अपलोड किए थे। इसमें उसने चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव और सिपाही अजय कुमार यादव पर रुपये छीन लेने, मुफ्त में सब्जी ले जाने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सोमवार रात उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को युवक के मोबाइल से काफी डाटा मिला है। एक पुराने वीडियो को लेकर भी जांच की जा रही है जो जनवरी 2024 का बताया जा रहा है। इधर, एसीपी पनकी टीबी सिंह ने मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी है। सचेंडी में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

परिजनों से मिले पुलिस अधिकारी, दिया कार्रवाई का आश्वासन
घटना के बाद बुधवार देर शाम करीब पांच बजे डीसीपी पश्चिम विजय ढुल, एडीसीपी पश्चिम विजयेन्द्र कुमार और एसीपी पनकी टीबी सिंह, सचेंडी इंस्पेक्टर अंडर ट्रेनी आईपीएस डाॅ. अमोल मुरकुट ने सुनील के परिजनों से उनके घर में मुलाकात की। डीसीपी को देख परिजनों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के गिरफ्तारी की मांग की। इस पर डीसीपी ने आश्वासन दिया कि दोनों की गिरफ्तारी जल्द होगी। डीसीपी ने परिजनों से कहा कि अगर उन्हें विवेचना पर जरा भी शक हो और जांच ट्रांसफर कराना चाहते हैं तो लिखकर दे सकते हैं। इस पर परिजनों ने मना करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि न्याय मिलेगा।
 
विज्ञापन

दरोगा पर सर्विस रिवाल्वर ले जाने पर बढ़ाई जाएगी धारा
घटना के बाद से दौरान दरोगा सत्येंद्र कुमार यादव सर्विस रिवाल्वर लेकर गायब है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने दरोगा के खिलाफ रिवाल्वर लेकर फरार होने की धारा बढ़ाए जाने के भी आदेश दिए हैं।

दरोगा और सिपाही का मोबाइल फोन बंद है। पुलिस उन्हें सामने लाने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा फोरेंसिक लैब से भी अनुरोध किया गया है कि मृतक के मोबाइल की डिटेल जल्द उपलब्ध करा दी जाए। - विजय ढुल, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें