साइबर ठग रविंद्रनाथ सोनी को लेकर जाते पुलिस कर्मी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में कमिश्नरी पुलिस को 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी और उससे जुड़ी कंपनियों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। एक क्रिप्टो वॉलेट आईडी का पता चला है, जिसमें 396 मिलियन डॉलर (35.64 अरब रुपये) का लेनदेन हुआ है। इसकी जांच शुरू हो गई है। एसआईटी को ब्लू चिप कंपनी के नाम से 20 हजार करोड़ रुपये की टोकन यूनिट की जानकारी हुई है।
यह टोकन यूनिट ब्लॉकचेन में नहीं जा सकी है। अब इसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि दुबई, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा में रविंद्रनाथ सोनी की संपत्ति और दुकानों के साथ लग्जरी रेंजरोवर कार की जानकारी हुई है। देहरादून में ब्लू चिप कंपनी की कई आईडी और अन्य दस्तावेज मिली है। उसके तकनीकी सहयोगी विभाष के बारे में जानकारी हुई है।