फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: बेकनगंज में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, पुलिस ने रेस्क्यू कर 10 लोगों को बचाया…दो झुलसे

Thu, 11 Sep 2025 12:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसमें 10 लोग फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने सभी को सुरक्षित निकाला। घटना में दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बेकनगंज के टीना मार्केट के पास शकील अहमद उर्फ नेहरू के तीन मंजिला मकान में गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे आग लग गई। मकान में रह रहे बच्चों समेत 10 लोग अंदर फंस गए। सूचना पर अनवरगंज और मीरपुर फायर स्टेशन की पांच गाड़ियां पहुंचीं।

विज्ञापन

आनन फानन तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने आंशिक रूप से झुलसे दो लोगों को हैलट अस्पताल भेजा। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। मकान के चारों ओर कबाड़ का काम होने से आग तेजी से भड़क गई। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें