Kanpur News: कानपुर के चकेरी अहिरवां संजीव नगर में एक मकान के कमरे में भीषण आग लग गई। जाजमऊ फायर यूनिट्स ने त्वरित कार्रवाई कर आग को बुझा दिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरवां संजीव नगर इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 12:48 बजे एक घर में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। मिनी कंट्रोल रूम को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।
विज्ञापन
सूचना पर फायर स्टेशन जाजमऊ से दो फायर यूनिट्स को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने अति अल्प समय में ही आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना स्थल पर कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।