Kanpur News: बिल्हौर के बरौली गांव में स्थित दोना-पत्तल बनाने वाली फैक्टरी में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।
कानपुर में बिल्हौर कस्बे के समीप बरौली गांव में स्थित एक दोना-पत्तल मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। चौकीदार जब तक दमकल को सूचना देता, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी धू-धूकर तक जलने लगी। आग लगने से फैक्टरी में रखे लाखों रुपये के कच्चे माल और तैयार माल का भारी नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह फैक्टरी संजीव कटियार की बताई गई है। गौरतलब है कि करीब पांच वर्ष पहले भी इसी फैक्टरी में आग लगने की घटना हो चुकी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।