फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शोहदे अभी भी चौराहों पर खड़े होकर करते हैं छींटाकशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत काकादेव थाना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व एंटी रोमियो टीम की ओर से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन काकादेव स्थित ऐलन कोचिंग सेंटर में मंगलवार को किया गया। छात्राओं को आत्मविश्वास जगाने और बेबाकी से अपनी बात कहने को लेकर जागरूक किया गया। छात्राओं ने बताया कि चौराहों पर अभी भी शोहदे खड़े होकर राह चलते युवतियों से छींटाकशी करते हैं। कई बार कहीं से फोन नंबर पता करके परेशान किया जाता है। इस पर प्रभारी निरीक्षक काकादेव राजेश कुमार शर्मा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नित्या चावला ने कहा कि इस तरह की शिकायत होने पर सबसे पहले अपने माता-पिता या अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी जरूर दें। छात्राओं को 102, 1090 जैसे नंबरों की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर एंटीरोमियो टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अनीता सिंह, महिला उपनिरीक्षक अंजलि आर्य, महिला आरक्षी आरती, समाजसेवी शगुन खट्टर, कंचन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें