फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: शुभम भोजनालय में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, लाखों का माल और फर्नीचर राख

Tue, 21 Oct 2025 02:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किदवई नगर के साकेत नगर स्थित शुभम भोजनालय में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का माल और फर्नीचर जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर इलाके में स्थित शुभम भोजनालय में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग भोजनालय में रखे सिलेंडर के फटने से लगी, जिसने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

इस भीषण आग में भोजनालय का लाखों रुपए का माल और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। रेस्टोरेंट से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें