फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: कबाड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान…पटाखों की चिंगारी से हादसा, दमकल ने पाया काबू

Tue, 21 Oct 2025 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ में देर रात तालग्राम तिराहे के पास एक कबाड़ी की दुकान में पटाखों की चिंगारी से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का कबाड़ जलकर खाक हो गया। नगर पालिका ने पांच टैंकर पानी मंगाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
kannauj fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में देर रात तालग्राम तिराहे के पास मनोज कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने सुरक्षा की दृष्टि से अपना माल निकालना शुरू कर दिया। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी आग नहीं बुझा सकी। नगर पालिका के चेयरमैन मनोज दुबे ने तुरंत ही पानी के टैंकर मंगा कर आग बुझाने का प्रयास किया। पानी खत्म होने पर दूसरी गाड़ी मंगाई गई। नगर पालिका ने पांच टैंकर मंगा कर पानी की सप्लाई दी।

विज्ञापन

मौके पर कोतवाल विष्णुकांत तिवारी नायब तहसीलदार रामप्रकाश, फायर ऑफिसर प्रियांशु अवस्थी, प्रशान्त त्रिपाठी क्षेत्रीय लेखपाल सहित नगर पालिका की टीम तथा नगर के कई लोग मौजूद रहे। आग से लाखों रुपए का कबाड़ जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि पटाखों की चिंगारी से आग लग गई थी। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें