फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: जाजमऊ की टेनरी में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 21 Nov 2025 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ स्थित महबूब एंड संस टेनरी के स्प्रे डिपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, जिसमें लाखों के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में स्थित महबूब एंड संस टेनरी में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग टेनरी के स्प्रे डिपार्टमेंट में लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन

आग की ऊंची लपटें देखकर टेनरी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना से लाखों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें