Farrukhabad News: कायमगंज कस्बे में रायपुर चौराहा के पास तंबाकू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सितारा बेगम (50) की मौके पर मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कस्बे में रिश्तेदारी में जा रही बाइक सवार महिला की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। गांव पितौरा निवासी सितारा बेगम (50) अपने बेटे मन्नू के साथ बाइक से राजा का रामपुर रिश्तेदारी में शामिल होने जा रही थीं।
विज्ञापन
तभी रायपुर चौराहा के पास निर्माणाधीन सड़क पर तेज रफ्तार तंबाकू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर चालक उसे कुचलता हुआ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।