फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कुलवंती हॉस्पिटल के पास लगी भीषण आग, गैस पाइपलाइन में रिसाव से हादसा, टीम ने सप्लाई बंद कर पाया काबू

Fri, 30 Oct 2026 11:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: काकादेव थाना क्षेत्र स्थित कुलवंती अस्पताल के पास गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने से भीषण आग लग गई। सड़क किनारे आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों और दुकानदारों में अफरा-तफरी फैल गई।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काकादेव थाना अंतर्गत कुलवंती हॉस्पिटल के पास शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब सड़क किनारे गुजरी पीएनजी गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो गया। रिसाव के कुछ ही देर में पाइपलाइन से तेज लपटें उठने लगीं। अस्पताल के निकट आग की लपटें देखकर राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

गैस पाइपलाइन में आग लगी देख क्षेत्रीय निवासियों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए काकादेव थाना पुलिस और संबंधित गैस कंपनी के इमरजेंसी नंबर पर दुर्घटना की सूचना दी। व्यस्त इलाका होने और पास ही बड़ा अस्पताल स्थित होने के कारण सूचना मिलते ही काकादेव पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली कराया व ट्रैफिक को डाइवर्ट किया।

Trending Videos
विज्ञापन

गैस सप्लाई बंद कर बुझाई गई आग, बड़ा हादसा टला
सूचना मिलने के कुछ ही देर में गैस कंपनी की तकनीकी रिस्पांस टीम भी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत संबंधित ब्लॉक की मेन सप्लाई लाइन को बंद किया, जिसके बाद आग का दबाव कम हुआ और कुछ ही देर में लपटों पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद गैस कंपनी के इंजीनियरों ने लीक हुई पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें