दो घंटे देरी से पहुंची केस्को टीम
जब हादसे के करीब दो घंटे बीत जाने के बाद बिजली लाइन काटने के लिए केस्को की टीम पहुंची। केस्को कर्मियों की लापरवाही और देरी से आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने टीम का रास्ता रोक लिया और जमकर हंगामा व बवाल काटा।
उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े लोग
व्यापारियों का कहना था कि यदि समय रहते पावर सप्लाई कट कर दी जाती, तो इतना बड़ा नुकसान होने से बच सकता था। उग्र भीड़ ने केस्को कर्मियों को घेर लिया और मौके पर केस्को के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आक्रोशित व्यापारियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास में जुटी रही।