फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारादेवी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर राख, दमकल ने पाया काबू, हंगामा

Thu, 29 Oct 2026 11:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बारादेवी मंदिर के ठीक बाहर दुकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के पोल से गिरी चिंगारी के कारण लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बारादेवी मंदिर के ठीक बाहर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कतारबद्ध दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा पास ही लगे बिजली के पोल से अचानक गिरी चिंगारी की वजह से हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड के बाद मौके पर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

Trending Videos

दो घंटे देरी से पहुंची केस्को टीम
जब हादसे के करीब दो घंटे बीत जाने के बाद बिजली लाइन काटने के लिए केस्को की टीम पहुंची। केस्को कर्मियों की लापरवाही और देरी से आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने टीम का रास्ता रोक लिया और जमकर हंगामा व बवाल काटा।

विज्ञापन

उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े लोग
व्यापारियों का कहना था कि यदि समय रहते पावर सप्लाई कट कर दी जाती, तो इतना बड़ा नुकसान होने से बच सकता था। उग्र भीड़ ने केस्को कर्मियों को घेर लिया और मौके पर केस्को के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आक्रोशित व्यापारियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास में जुटी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें