फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में भीषण आग, दर्जनों गाड़ियां जलकर राख, दमकल ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

Wed, 26 Aug 2026 09:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी क्षेत्र में एमआईजी रोड पर स्थित ओला इलेक्ट्रिक के शोरूम में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और अंदर रखी दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एमआईजी रोड पर ओला इलेक्ट्रिक के शोरूम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने कुछ ही पलों में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखी दर्जनों दोपहिया गाड़ियां जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन


http://


घटना की रात 23:18 बजे मिनी कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि पनकी में त्रिपाठी गेस्ट हाउस के सामने स्थित ओला शोरूम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए पनकी की यूनिट फायर टेंडर के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आग की भीषणता को देखते हुए फजलगंज से भी दो अन्य फायर टेंडर्स को मौके पर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

धुएं के बीच घंटों चली मशक्कत
घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया कि शोरूम के भीतर भारी मात्रा में जहरीला धुआं भरा हुआ था और आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल कर्मियों ने अत्यधिक धुएं और कठिनाइयों के बीच मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद पंपिंग कर आग को पूरी तरह से बुझाया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग के कारणों और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें